Rewari Crime: महिला गायब, पति पर मामला दर्ज.. साले ने दिए ये ब्यान-Best24News

रेवाडी: जिले के डालियाकी गांव की एक महिला सोमवार को अचानक घर से गायब हो गई। जब मायके पक्ष को पता चला तो महिला ने भाई ने जीजा पर मामला दर्ज करवाया दिया। जब महिला के पति को इस बारे पता तो सनसनी फैल गईं।

Rewari: IGU में 80 विद्यार्थियो ने किया रक्तदान-Best24news

महिला गायब: महिला के गायब होने पर उसके पति ने जब महिला के मायके में संपर्क कर उसका पता लगाने का प्रयास किया, तो उसके साले ने ही थाना रामपुरा में शिकायत दर्ज कराते हुए उसी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस महिला की तलाश कर ही रही थी कि वह खुद पुलिस के सामने आ गई।

KVS Holidays: गर्मी की छुट्टियों की हुई घोषणा, जानिए कब तक रहेगें स्कूल बंद ?
पुलिस के अनुसार शराब के नशे में महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की थी,  जिसके बाद वह नागरिक अस्पताल में दाखिल हो गई थी। पुलिस को दर्ज शिकायत में खालेटा निवासी गजेंद्र ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन घर से लापता हो गई है। उसने बहन के लापता होने के पीछे अपने जीजा का ही हाथ बताया था।

Haryana: खरबूजे लेने के लिए रूका था आर्मी जवान, बलेरो डेल्टा कार चोरी
रामपुरा पुलिस ने उसके जीजा के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी थी। सुबह महिला खुद घर पहुंच गई। उसने पूछताछ में बताया कि उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल हो गई थी। महिला के सकुशल लौटने के बाद परिजनों और पुलिस दोनों ने राहत की सांस ली है।

 

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan