Rewari crime: सोने की चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

On: January 13, 2026 5:47 PM
Follow Us:
Rewari crime: सोने की चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

Rewari crime: चौकी भाड़ावास गेट रेवाड़ी पुलिस ने गत 8 जनवरी को बाजार में एक महिला के बैग से सोने की चेन चोरी करने मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला आरोपी की पहचान गांव धामलाका हाल आबाद छोटा काम्प्लेक्स माडल टाऊन रेवाड़ी निवासी निर्मला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन को बरामद कर लिया है।Rewari crime

जांचकर्ता ने बताया कि गांव अहमदपुर पडतल निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 8 जनवरी को वह अपनी सोने की चेन को ठीक कराने के लिए रेवाड़ी बाजार आई थी। उसने पीठ पर टांगे हुए बैग में सोने की चेन रखी हुई थी। सुनार के पास जाने से पहले वह बाजार में एक दुकान पर कपड़े खरीदने के लिए रुकी थी।

वहां से जब वह सुनार की दुकान पर पहुंची तो बैग से सोने की चेन गायब मिली। इसके बाद वह कपड़े की दुकान पर पहुंची। वहां सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर एक महिला उसके बैग से सोने की चेन चोरी करते हुए नजर आई। जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

 

जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक महिला आरोपी गांव धामलाका हाल आबाद छोटा काम्प्लेक्स माडल टाऊन रेवाड़ी निवासी निर्मला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन को बरामद कर लिया है। आरोपी महिला को कल पेश अदालत किया जाएगा।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now