धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मालपुरा के पास एक युवती ने बिजली के खंबों के बीच लगे लोहे के एंगल से चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ही पहचान यूपी के कन्नोज जिले के गांव नंगला वक्शा की रहने वाली दिव्या 19 के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ वर्तमान में मालपुरा में रह रही थी। Haryana crime
सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि राहगिर ने सूचनी दी थी हाइवे पर बिजली के खंबो के बीच एक युवती का शव लटका हुआ है। टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे मे लेकर रेवाड़ी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सूचना पाकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए तथा युवती की पहचान हो गई। वह मालपुरा की एक कंपनी में ठेकेदारी में कार्यरत थी। सूचना पाकर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करवाने के बाद शव परिजनों कों सोंप दिया है। थाना सेक्टर प्रभारी सचिन ने बताया कि मरने के असली कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा Haryana crime

















