Rewari News: छह साल पहले इसी मकान में में हुई थी गोली मारकर आत्महत्या, अब मर्डर के बाद सुसाईड

On: June 26, 2025 1:32 PM
Follow Us:
छह साल इसी मकान में में हुई थी गोली मारकर आत्महत्या, अब मर्डर के बाद सुसाईड

Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा सेक्टर-6 में सामने आए दिल दहला देने वाले लिव-इन पार्टनर मर्डर के मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी हेडक्वार्टर रविंद्र कुमार को सौंपा गया है।Rewari News

दरअसल, जिस कमरे में युवक योगेश का शव 6 जून को फंदे से लटका मिला था, उसी कमरे के बेड के अंदर महिला का शव भी मौजूद था। जिसका किसी को पता नहीं था। मृतक के पिता ने 19 जून को जब बेड खोला, तब महिला की लाश बरामद हुई। जबकि सभी का मानना थी कि घर में केवल योगेश ही था।Rewari News

पुलिस के मुताबिक मृतक योगेश पलवल जिले के नांगल ब्राह्मण गांव का रहने वाला था और धारूहेड़ा के एक निजी अस्पताल में ओटी असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। योगेश ने पहले अयोध्या की युवती से लव मैरिज की थी, लेकिन पारिवारिक कलह के चलते पत्नी दो बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई।Rewari News

इसके बाद योगेश की पहचान करनाल की रहने वाली एक महिला से हुई और दोनों ने लिव-इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। मार्च 2025 में दोनों धारूहेड़ा सेक्टर-6 की एक तीन मंजिला बिल्डिंग के किराए के कमरे में रहने लगे। कुछ दिन पहले महिला ने अपने बच्चों को बहन के पास भेज दिया था, जिसके बाद कमरे में केवल वही दोनों रह रहे थे।

2 जून के बाद से योगेश की बाइक बाहर खड़ी थी और घर से कोई बाहर नहीं निकला। 6 जून को जब बदबू फैली तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां योगेश का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने रूटीन कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, लेकिन बेड की तलाशी नहीं ली, जहां महिला की लाश छिपाई गई थी। यह गंभीर लापरवाही मानी गई है, क्योंकि महिला की मौत और लाश की बरामदगी में 15 दिन की देरी हुई।Rewari News

19 जून को योगेश के पिता जब उसका सामान लेने कमरे में पहुंचे, तो बेड भारी लगने पर खोलने पर अंदर महिला का शव मिला। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। अब इस मामले में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही को लेकर आंतरिक जांच शुरू हो गई है। डीएसपी रविंद्र कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो यह पता लगाएंगे कि पुलिस से इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और जिम्मेदार कौन हैं।Rewari News

छह साल पहले भी हुआ था सुसाईड: बता दे कि इसी मकान में छह साल पहले भी एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी, जो अब दोबारा हुए इस दर्दनाक कांड से जोड़कर देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला की हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने में जुटी है।Rewari News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now