मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: भिवाड़ी से आ रहे कैमिकल पानी को लेकर एकजुट हुए सेक्टरवासी, बैठक आयोजित कर कमेटी गठित

On: July 20, 2025 7:24 PM
Follow Us:
भिवाड़ी से आ रहे कैमिकल पानी को लेकर एकजुट हुए सेक्टरवासी, बैठक आयोजित कर कमेटी गठित

Rewari News : भिवाड़ी से लगातार आ रहे कैमिकल युक्त काले पानी ने धारूहेड़ा के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। करीब एक सप्ताह से यह जहरीला पानी धारूहेड़ा की सीमा में प्रवेश कर रहा है, जिससे सेक्टर छह और बेस्टेक क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। भिवाड़ी के मॉर्डन स्कूल के पास बनी दीवार को तोड़कर हरियाणा क्षेत्र में यह कैमिकल युक्त पानी छोड़ा जा रहा है।

लोगों का आरोप है कि राजस्थान की ओर से जानबूझकर यह पानी छोड़ा जा रहा है और रैंप तोड़ने की धमकी देकर स्थिति को और अधिक गंभीर बताया जा रहा है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। सेक्टरवासियों का कहना है कि लगातार शिकायतों और अवगत करवाने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी निष्क्रिय हैं। न तो एसडीएम और न ही उपायुक्त की ओर से मौके पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है।Rewari News

यह भी पढ़ें  Crime News: करोडपति बनने के लिए अपराध की दुनिया में आया अजय, Bhiwadi ज्वैलर्स हत्याकांड का मास्टर माइंड काबू

 

भिवाड़ी से आ रहे कैमिकल पानी को लेकर एकजुट हुए सेक्टरवासी, बैठक आयोजित कर कमेटी गठित
भिवाड़ी से आ रहे कैमिकल पानी को लेकर एकजुट हुए सेक्टरवासी, बैठक आयोजित कर कमेटी गठित

रविवार को सेक्टर छह में समाजसेवी बाबूलाल लांबा की अगुवाई में क्षेत्रीय नागरिकों की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें बाबूलाल लांबा, सुरेश नूनिया, डीके शर्मा, चौधरी भूप सिंह, जयपाल, ओमपाल, बीरीसिंह, अवतार, शिव कुमार, अभय सिंह , राजीव शामिल है। जल्द ही जिला प्रशासन से मिलकर इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने की मांग करेगी। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन अब भी उदासीन रहा, तो आंदोलनात्मक रास्ता अपनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana news: हरियाणा में MBBS परीक्षा घोटाले की जांच करेगी CID

लोगों का कहना है कि धारूहेड़ा के रिहायशी इलाकों में केमिकल युक्त पानी जमा होने से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही जमीन और भूजल भी प्रदूषित हो रहा है। यह केवल स्थानीय मुद्दा नहीं बल्कि एक अंतरराज्यीय पर्यावरण संकट बन चुका है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस मौके पर काफी संख्या में सेक्टर व धारूहेड़ा के लोग मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: बैठक में मौजूद सेक्टर वासी

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now