मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari news: शोरूम बाइक चोरी करने के वाला रिमांड पर

On: June 25, 2025 6:19 PM
Follow Us:

Rewari news: थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव टिमलियावास निवासी स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है।

जांचकर्ता ने बताया कि गांव भगवानपुर निवासी प्रशांत ने अपनी शिकायत में बताया था की वह रेवाड़ी में एक शोरूम में काम करता है। गत 24 मई को उसने अपनी बाइक को शोरूम के सामने खडी किया था। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा के इस शहर में डेंगू हुआ बेकाबू

 

जिस पर पुलिस ने थाना शहर में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल के गांव टिमलियावास निवासी स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now