Rewari Crime: औद्योगिक कस्बा भिवाडी के रामपुर मुंडाना में मंगलवार को एक गंदे नाले में युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले का बाहर निकाला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने नाले से आ रही दुर्गध को लेकर लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 28-30 साल है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता व्यक्तियों की सूची व सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। Rewari Crime
गल चुका है शव: भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका है जिससे मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। शिनाखत के लिए आस पास थानो मे सूचनाएं भेजी गई है। Rewari Crime

















