मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: दिन में की थी रैकी, रात को दुकान में लगा दी सेंध, चोरी करने वाले छह बदमाश काबू

On: January 25, 2022 12:46 PM
Follow Us:

बदमाशो के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद
बावल:  थाना पुलिस ने जयसिंहपुर खेडा गांव में इलेक्ट्रिशियन की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी करने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अलवर जिले के इन्द्रा कॉलोनी साझापुर निवासी अख्तरुल व नजरुल, जयपुर के काली का भट्ठा वार्ड नंबर 55 निवासी मोहम्मद रुबेल, बरदास कॉलोनी पावटा निवासी मोहम्मद रमजान, लाल बास 60 फूट रोड निवासी मिजनुरु तथा सैद कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलील के रूप में हुई है।

डिप्टी सीएम चौटाला के कार्यक्रम में उमडी भीड, हल्का अध्यक्ष ने जताया आभार

24 जनवरी को हुई थी चोरी:  बावल के एएसआई महिपाल ने बताया की 24 जनवरी को जगदीश प्रसाद निवासी जयसिंहपुर खेड़ा ने शिकायत दी थी की मेरे मकान के सामने सड़क पर मैने अपनी एक इलेक्ट्रिशियन की दुकान की हुई है। जिस पर मैंने एक मिस्त्री मोनू पुत्र मदनलाल निवासी जयसिंहपुर खेड़ा मेरे गांव के लड़के को भी लगाया हुआ है। हम दोनो बिजली का काम व मोटर रिपेयरिंग वाइंडिंग का काम करते है। 23 जनवरी की रात को वह दुकान को बंद करके तथा ताला लगाकर अपने घर चला गया था। रात को मकान के गेट पर मेरे पडोसी राकेश ने मेरा गेट खडखडाया व बोला कि आपकी दुकान से सामान चोरी हो गया। मै घर से बाहर आया तथा राकेश के साथ गया तो सड़क के किनारे मेरी दुकान से थोडी दूर एक प्लास्टिक कट्टा पडा मिला। जिसमे हमारी चाबी पाने(टुल) तथा कुछ पुरानी तारे व नट-बोल्ट वगैरा व कुछ बिजली का नया सामान भरा था। मैने सामान को पहचान लिय़ा। वह सामान मेरी दुकान का था।

Loot in Rewari: सब्जी बचने वाले दुकानदार से चाकू के नोक पर तीन हजार नकदी छीनी


हाईवे पर तैयार खडी थी वैन:  जब हम उस कट्टे के पास खडे थे तो एन. एच. 48 जयपुर दिल्ली रोड की तरफ से आवाज आई की अख्तर जल्दी गाड़ी स्टार्ट कर दौड़कर आ उसी समय वहां पर एक गाडी के स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। हम उधर ही दौडे तो उस गाड़ी में कई लडके चढते दिखाई दिये। फिर मैने और मेरे मिस्त्री सोनू ने मेरी दुकान पर पहुंचकर चेक किया तो दुकान का ताला टूटा पड़ा मिला तथा बाहर लगे CCTV कैमरो का रुख उपर की किया हुआ मिला तथा दुकान के अन्दर सामान को चेक किया तो मरम्मत के लिए आई हुई तीन चक्की की मोटर, दो पानी की मोटर, एक सबमर्सिबल मोटर तथा पुराना लोहा का स्क्रेप तथा तीन बंडल PVC तार मेरे इन्वर्टर की DURATECH कम्पनी की बडी बैटरी तथा पुरानी वायर के टुकडे करीब 8-10 किलो तथा गनमेटल मोटर के बुस, नए तथा छोटे मोटे चाबी टुल वगैरा व नए नट-बोल्ट दुकान से गायब मिले।

यह भी पढ़ें  24 घंटे गार्ड तैनात फिर भी शोरूम से हो गए तीन वाहनो की बैट्री व टूल किट चोरीे

सीसीटीवी कैद हुई चोरी: पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर मामला दर्ज करके संलिप्त 6 आरोपियों को साझापुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया महिंद्रा लोडिंग टेम्पो, चोरी किए गए तीन चक्की की मोटर, दो पानी की मोटर, एक सबमर्सिबल मोटर, एक ट्यूबलर बैटरी, लोहे के टूल्स तथा लोहे का स्क्रैप बरामद कर लिया है।
दिन मे रैकी करके की थी चोरी: पूछता में सामने आया की आरोपी रुबेल कबाडी का काम करता है तथा दिन के समय कबाड/स्क्रैप खरीदने के बहाने दुकान में रखा सामान देखकर गया था। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर रात में दुकान से सामान चोरी किया। इसमें आरोपी अख्तरुल व नजरुल की कबाड़ी की दुकान है तथा बाकि सभी फेरी लगा कर कबाड़/स्क्रैप बीनने व खरीदने का काम करते है। आरोपी अख्तरुल के पास महिंद्रा लोडिंग टेम्पो है जिसे वारदात में प्रयोग किया गया था।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now