Dharuhera News : थाना सेक्टर-6 पुलिस ने भिवाड़ी मोड़ स्थित शर्मा होटल के पीछे बने टीन शैड के नीचे सट्टा खिलाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला जींद के सफीदों वार्ड नंबर 13 निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जो फिलहाल धारूहेड़ा की गोयल कॉलोनी में किराए पर रह रहा था।Dharuhera News
पुलिस के अनुसार, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिवाड़ी मोड़ पर खुलेआम कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की रेडिंग पार्टी मौके पर पहुंची और दबिश देकर आरोपी अभिषेक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची और 660 रुपये नगद बरामद किए।Dharuhera News
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी कितने समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था और इसके नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

















