हरियाणा के जिला रेवाड़ी मोहम्मदपुर गांव में एक बडा मामला सामने आया है। तीन दोस्तों ने एक युवक की उसके घर पर ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवकी हत्या की सूचना से अफरा तफरी मई।Murder
अस्पताल में तोडा दम: बता दे कि मोहम्मदपुर गांव में 38 वर्षीय राजेश को पांच युवकों ने मामूली विवाद के बाद गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।Murder
जानिए कैसे पता चला: मृतक के भाई संजय ने बताया कि राजेश अपने घर में अकेला रहता था और पिछले दो दिनों से किसी को दिखाई नहीं दिया था। जब उसका बड़ा भाई बाइक की चाबी लेने उसके घर पहुंचा, तो मुख्य गेट अंदर से बंद था।Murder
दीवार कूदकर अंदर जाने पर राजेश कमरे के फर्श पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई।
इन लोगों पर लगाया आरोप: मृतक के भाई संजय ने राजेश का एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें अस्पताल में भर्ती राजेश ने मारपीट करने वाले पांचों युवकों के नाम बताए थे। एक साल पहले एक स्थानीय युवक से झगड़ा हुआ था।
इसी रंजिश के चलते गांव के चार युवकों और बालावास के एक युवक ने राजेश पर हमला कर उसे बुरी तरह पीट पीट कर हत्या कर दी। Bawal police ने मामले में मोहम्मदपुर गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है

















