Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक मौलाना ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ अवैध संबंध बनाए। जब युवती 8 महीने की गर्भवती हुई तो वह मस्जिद छोड़कर भाग गया। मौलाना की गंदी करतूर का यह मामला जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी शिकायत में गुलरिहा इलाके की रहने वाली एक युवती ने बताया कि मऊ जिले का रहने वाला मौलवी तजुद्दीन गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ाता था।
उसका घर मस्जिद के बगल में है। इस कारण बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। पीड़ित युवती का आरोप है कि मौलाना से बात-चीत शुरू होने के बाद से उसने भरोसा दिलाया था कि वह निकाह करेगा। लेकिन जब वह गर्भवती हो गई और शादी की बात दोहराई, तो मौलवी टालमटोल करता रहा। Crime
एक जून को जब मैंने निकाह के लिए दबाव बनाया, तो वह मस्जिद छोड़कर फरार हो गया।अब उसका मोबाइल भी बंद है और उसकी लोकेशन का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। फिलहाल इस घटना को लेकर पीड़िता की तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि युवती की लिखित तहरीर के आधार पर मौलवी तजुद्दीन के खिलाफ धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाने, झूठे वादे पर विश्वास में लेकर यौन शोषण करने और गर्भवती छोड़कर फरार होने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। Crime

















