Haryana: अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम को झूला टूटने से अफरा तफरी मच गई। बता दे इस हादसे के चलते करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। एक पुलिसकर्मी की गम्भीर चोटों से मौत हो गई। पुलिसकर्मी दर्शकों को बचाने के दौरान घायल हुआ था। पुलिस की ओर से अभी घायलों की सूची जारी नहीं की गई है। इस हादसे में एक घायल की मौत होने की सूचना आ रही है, लेकिन पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।Haryana
इस समय हुआ हादसा: बता दे कि करीब 6:15 सूरजकुंड मेले में दर्शक झूलों पर झेल रहे थे। इसी दौरान एक झूले में तकनीकी खराबी आ गई। इस खराबी के कारण झूले में बैठे दर्शकों को झटके लगने शुरू हो गए। तीसरा झटका लगते ही झूला नीचे आ गिरा। इससे झूले में सवार और वहां मौजूद लोग नीचे गिर पड़े। झूले में सवार दर्शकों के चोटिल होते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई।
पुलिसकर्मी झूले में सवार दर्शकों को बचाने में जुट गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी दर्शकों को बचाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चला है कि झूला का बड़ा हिस्सा उनके पेट में घुस गया था। घायलों को तुरंत चार्मवुड विलेज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस और प्रशसन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।Haryana
उधर, मेला परिसर के गेट नंबर-दो के पास बने बुंदेलखंड गेट का गेट गिरने से सेक्टर-28 निवासी सुमित मल्होत्रा घायल हो गए थे। उन्हें बीके अस्पताल लाया गया था, यहां उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

















