अलवर में गौरक्षा दल हरियाणा की कार्रवाई, पिकअप गाड़ी पकड़कर 7 गौवंश मुक्त कराए, 2 तस्कर गिरफ्तार

On: February 16, 2026 9:55 AM
Follow Us:
Haryana's Gau Raksha Dal (cow protection group) seized a pickup truck and freed seven cattle in Alwar. Two smugglers were arrested.

रेवाड़ी। गौरक्षा दल हरियाणा की टीम ने अलवर में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप गाड़ी को पकड़कर उसमें ले जाए जा रहे 7 गौवंश को मुक्त कराया। इस दौरान टीम और कथित तस्करों के बीच भिड़ंत भी हुई। कार्रवाई के दौरान दो गौ तस्करों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया है।

बता दे कि गौरक्षा दल को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने अलवर क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहन को रुकवाया। जांच के दौरान गाड़ी से 7 गौवंश बरामद हुए। टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन को रोकने के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया।

गोतस्ककर पुलिस के हवाले: टीम सोनु सरपंच रेवाड़ी, टीम सोनु पलवल, टीम डॉक्टर गोविंद वृंदावन और भाई अनिल यादव अलवर की अहम भूमिका रही। पकड़े गए आरोपियों और जब्त वाहन को संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now