Haryana News: नूंह जिले में गोकशी के मामलों में लगातार बढते ही जा रही है। हाल ही में पिनगवां थाना पुलिस ने गांव झिमरावट में छापेमारी कर 16 जिंदा गोवंश और एक कटी हुई गाय बरामद की इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी गांव में गौ तस्करों के घर पर रेड की तो 170 किलोग्राम गोमांस बरामद किया गया। मौके पर पिनगवां थाना पुलिस ने एक महिला गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। Haryana News
पुलिस को सूचना मिली थी कि ताहिर, उस्मान, राशिद, अब्बास, जुबैना और इकबाल नाम के लोग गोकशी में शामिल हैं। ये सभी आरोपी अपने मकान में गोकशी करते थे और गोमांस को बाइक से आसपास के गांवों में सप्लाई करते थे। इतना ही नही ये कई सालों से इस धंधे में संलिप्त है।
. सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी की. पुलिस के आने पर आरोपियों में भगदड़ मच गई, जिससे कुछ आरोपी भागने में सफल हो गए। पुसि ने एक महिला तस्कर जुबैना को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके मकान से 170 किलोग्राम ताजा कटा हुआ गोमांस भी बरामद किया.Haryana News

















