Haryana News: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने आज पंचकूला में की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला मीडिया के सामने आई।
कहा मोहनलाल बडौली ने रॉकी मित्तल ने उसके साथ रेप किया था।
डेढ़ साल बाद क्यों मुकदमा दर्ज करवाया इस सवाल पर कहा कि मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए होटल वालों ने बीच में रुकवा दिया।
फिर कुछ समय बाद वहां पर पुलिसकर्मी पहुंच जाते हैं और तहकीकात करते हैं की सही में वही महिला है या कोई फेक महिला यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है लेकिन वही लड़की मिलती है।
इस पर पुलिस ने कहा कि हमें इनको नोटिस देना था इसलिए हम यहां पर आए हैं।
वहीं पुलिस आने के बाद महिला ने रो-रो कर अपनी दास्तान सुनाई कहा देख लो मैं पहली बार मीडिया के सामने आई हूं और वहां भी मुझे मीडिया से बातचीत नहीं करने दी जा रही है।
मुझे इंसाफ चाहिए रॉकी मित्तल और मोहनलाल बडौली ने मेरे साथ रेप किया है।

















