Haryana News: रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एसएचओ बनकर ट्रांसपोर्टर से हजारों रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के देवस्थान निवासी हिमांशु कौशिक के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।Haryana News
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि गांव आसलवास निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। 15 मई को उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एसएचओ बताते हुए कहा कि उसकी एक गाड़ी नोएडा में तीन एक्सिडेंट कर चुकी है और वह इस मामले को पैसे लेकर समझा सकता है।
आरोपी की बातों में आकर नरेंद्र ने उसके बताए गए नंबरों पर पहले अपने नंबर से 22,000 रुपये और फिर अपने दोस्त के नंबर से 22,700 रुपये ट्रांसफर कर दिए।Haryana News
बाद में जब नरेंद्र ने अपने गाड़ी चालक से संपर्क किया तो पता चला कि किसी भी प्रकार का एक्सिडेंट नहीं हुआ है। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर वीरवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।Haryana News
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी ठगी के मामले की जांच की जा रही है और उसके मोबाइल व बैंक खातों की गहनता से जांच की जा रही है। Haryana News

















