Haryana News: Charkhi Dadri में हुआ दर्दनाक हादसा, कमरे में जिंदा जल गए IAS के दादा

On: April 19, 2025 4:53 PM
Follow Us:
Haryana News: Charkhi Dadri में हुआ दर्दनाक हादसा, कमरे में जिंदा जल गए IAS के दादा

Haryana News: हरियाण के जिले चरखीदादरी में श्याम नगर में बिजली का तार टूट कर चारपाई पर गिर गया । जिससे करीब 102 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जल गया। मृतक की पहचान श्रीचंद स्वामी के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना पाकर दादरी के उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धीरज कुमार, सिटी पुलिस स्टेशन प्रभारी पीएसआई सन्नी व फोरेंसिक साइंस लैब टीमें मौके पर पहुंची। अचानक हुए हादसे से लोग सन्न रह गए।Haryana News

बता दे कि श्रीचंद स्वामी का पौता सौरभ स्वामी राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर है। बुजुर्ग श्रीचंद की देखभाल करने वाले स्थानीय निवासी दीपक नागवान सुबह छह बजे के बाद उनके घर पर पानी के लिए मोटर चलाने आया। उसे देखा कि श्रीचंद स्वामी चारपाई पर जिंदा जला हुआ मिला।

आईएएस अधिकारी सौरभ स्वामी जो कि 2015 बैच के अफसर हैं, इस समय राजस्थान में तैनात हैं। उन्होंने पहली बार में ही UPSC पास किया था और कई जिलों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है.

जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बता दे कि श्रीचंद स्वामी ऐतिहासिक श्यामसर सरोवर के सामने स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे। फिलहाल शव परिजनों को सोंप दिया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now