Haryana crime: गुरूग्राम जिले के हेलीमंडी-पटौदी रोड पर वीरवार की सुबह रिश्तेदारी में शोक जताने के लिए बाइक से बादशाहपुर जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को एक घर से एक साथ उठी दो अर्थियों से मातम छाय गया।Haryana crime
जानिए कैसे हुआ हादसा: बता दे रेवाडी का रहने वाला पूर्व सैनिक ईश्वर दास अपने बड़े भाई गूगन के साथ बाइक से गांव कुतुबपुर से बादशाहपुर जा रहे थे। वीरवार सुबह करीब नौ बजे जब वे हेलीमंडी-पटौदी मार्ग पर नरेश धर्मकांटा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।Haryana crime

मौके पर ही मौत: टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों भाई ट्रक के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।Haryana crime
ट्रक चालक फरार: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों घायलों को तुरंत पटौदी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।Haryana crime
–
गांव कुतुबपुर में इस दुखद घटना से मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एफआईआर दर्ज: पुलिस ने मृतक ईश्वर दास के पुत्र अजय के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

















