Haryana crime: धारूहेड़ा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने चोरी

On: January 17, 2026 4:31 PM
Follow Us:
THANA DHARUHERA

Haryana crime: धारूहेड़ा: गांव नंदरामपुर बास में चोरों ने रात को सूने मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक पिछले कई वर्षों से रोहतक में रह रहा है और गांव स्थित पैतृक मकान में कभी-कभार ही आता-जाता है। चोरी की सूचना मिलने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana crime

 Haryana crime: धारूहेड़ा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने चोरी
Haryana crime: धारूहेड़ा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने चोरी

पुलिस को दी शिकायत में नंदरामपुर बास के रहने वाले रविकांत ने बताया वह फिलहाल रोहतक में रहता है। उनके माता-पिता गांव में ही खेतों के पास बने एक अन्य मकान में रहते हैं, जबकि मुख्य पैतृक मकान अधिकतर समय बंद रहता है। रविकांत ने पुलिस को बताया कि वह 8 जनवरी को गांव आए थे और उस समय मकान पूरी तरह सुरक्षित था वह उसके बाद वह रोहतक लौट गए।

 

16 जनवरी को जब वह दोबारा गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची तथा निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now