Haryana crime: एक हजार में खरीदते, तीन हजार बेचते है गाय: गोतस्करों से हुआ बडा खुलासा

On: January 30, 2026 10:13 PM
Follow Us:
CRIME NEWS

Haryana crime: भिवाडी थाना पुलिस को शुक्रवार को एक बडी सफलता मिली है। भिवाडी में गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो गायें बरामद कीं और तस्करी में इस्तेमाल हो रहा एक टेम्पो भी जब्त कर लिया। Haryana crime

जानिए कैसे पकडे गए: भिवाड़ी के थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया- गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कहरानी के MTI चौक के पास एक संदिग्ध टेम्पो को रोका। जांच के दौरान टेम्पो में दो गायें मिलीं। टेम्पो ड्राइवर की पहचान धारूहेड़ा (हरियाणा) निवासी श्रवण कुमार पुत्र मोहनलाल के रूप में हुई, जिसे हिरासत में ले लिया गया। Haryana crime

श्रवण ने बताया कि आसिफ हरियाणा में इन गायों को गोहत्या करने वालों तक पहुंचाता है। अर्जुन कुमार बेसहारा गायों को एक पार्क में इकट्ठा करता है और रात में 2-3 गायों को भरकर तस्करी के लिए भेज देता है। इसी क्रम में श्रवण कुमार दो गायें लेकर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

एक गाय के बदले में मिलते है तीन हजार: गोतस्करो ने बताया एक चक्कर पर उसे एक गाय ले जाने के बदले करीब 3000 हजार रुपए मिलते थे पूछताछ में श्रवण कुमार ने स्वीकार किया कि वह अब तक 10-12 बार ऐसी तस्करी कर चुका है और लगभग तीन दर्जन गायों की तस्करी में शामिल रहा है। राजस्थाान से पकडी गई गायें हरियाणा के मेवात में भेजी जाती है।

जानिए कौन गोस्तस्करो का सरदार: पूछताछ में आरोपी श्रवण कुमार ने बताया कि वह धारूहेड़ा से तावडू (हरियाणा) जा रहा था। उसने खुलासा किया कि धारूहेड़ा निवासी अर्जुन कुमार इन गायों को टेम्पो में भरवाता है, जबकि तावडू के चिल्ला गांव निवासी आसिफ उर्फ राहुल इन्हें खरीदता है। गोतस्करों के तार धारूहेड़ा से जुडे हुए है। यानि धारूहेड़ा में इनके दलाल है।

गिरो से जुडे की तलाश: बता दे कि बरामद की गई दोनों गायों में से एक का सींग टूटा हुआ था। पुलिस ने गायों को सुरक्षित बाबा मोहन राम काली खोली धाम गोशाला में पहुंचा दिया है। गिरफ्तार आरोपी श्रवण कुमार से पूछताछ जारी है और पुलिस अब आसिफ उर्फ राहुल व अर्जुन कुमार की तलाश कर रही है। क्योंकि ये गिरोह में शामिल है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now