Haryana crime: कोसली अस्पताल में बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला स्टाफ काबू

On: June 11, 2025 4:45 PM
Follow Us:

Haryana crime : जिला रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में सहकर्मी की 10 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी अस्पताल में ही काम करता था।Haryana crime

बता दे कि गत 10 जून को क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह कस्बा कोसली के एक निजी अस्पताल में काम करती है। घर पर कोई और देखभाल करने वाला नहीं होने के कारण वह आज अपनी 10 साल की बच्ची को भी अस्पताल में साथ लेकर आई थी।Haryana crime

सुबह 8 अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी बेटी ऊपर की मंजिल पर खेल रही थी। जबकि वह नीचे मरीजों के साथ मौजूद थी। इसी दौरान अस्पताल में काम करने वाला एक कर्मचारी एक मरीज को दांतों की जांच के लिए पहली मंजिल पर ले गया। मरीज कुछ देर बाद वापस आ गया, लेकिन ऊपर गया अस्पताल का कर्मचारी वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद अस्पताल की महिला डॉक्टर ऊपर गई तो देखा कि कर्मचारी उसकी 10 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था।

महिला डॉक्टर बच्ची को नीचे लेकर आई और बताया कि आरोपी कर्मचारी बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। जिस पर पुलिस ने थाना कोसली में मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोस

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now