Haryana crime: राजस्थान का ईनामी बदमाश हरियाणा पुलिस के चढा हत्थे

On: May 20, 2025 5:35 PM
Follow Us:
Haryana crime: आर्थिक अपराध शाखा रेवाड़ी पुलिस ने दुबई शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर दो साल में पैसा डबल करने का झांसा देकर कई लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Haryana crime: आर्थिक अपराध शाखा रेवाड़ी पुलिस ने दुबई शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर दो साल में पैसा डबल करने का झांसा देकर कई लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिला के गांव टांकडी हाल आबाद चांद विहार नगर खातीपूरा जयपुर निवासी रणधीर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पर राजस्थाान का ईनामी बदमाश है।

बता दे कि 31 मार्च को जिला महेंद्रगढ़ के गांव धनोंदा निवासी जिले सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उससे सेक्टर-4 में रहने वाले वेदप्रकाश ने पैसे उधार लिए थे। उसी समय उसकी वेदप्रकाश से जान-पहचान हुई थी। वेदप्रकाश ने दुबई में एक फर्म रजिस्ट्रर्ड कराई हुई थी, जिसके वेदप्रकाश, रणधीर व जयसिंह आदि निदेशक थे।

इन लोगों ने दुबई में पैसा इन्वेस्ट करने पर दो साल में पैसा दोगुना करने का झांसा दिया था। जिस पर उसने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उनके इशारे पर 3 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए थे। बाद में पता चला कि यह लोग दर्जनों लोगों को इन्वेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार बना चुके हैं। आरोपियों के परिवार के सदस्य भी इसमे शामिल है।

इन लोगों के खिलाफ यूपी व राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा के कई थानों में भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

लिया रिमांड पर: बता दे कि आर्थिक अपराध शाखा रेवाड़ी पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव टांकडी हाल आबाद चांद विहार नगर खातीपूरा जयपुर निवासी रणधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

आरोपी है कुख्यात बदमाश: आरोपी रणधीर सिंह पर पहले भी यूपी के थाना इन्द्रापुरम, पानीपत सिटी व थाना शिवदासपुरा जयपुर में ठगी के तीन मामले में दर्ज है। राजस्थान पुलिस ने आरोपी पर दो हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now