Haryana crime: सट्टा खिलाने के आरोप में एक काबू, 9390 रुपये किए बरामद

On: May 25, 2025 2:50 PM
Follow Us:
जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही,

Haryana crime:  थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने टाईगर होटल धारूहेड़ा के पीछे बने टीन शैड के नीचे सरेआम सट्टा खिलाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान यूपी के जिला काशगंज के गांव सुदामानगर हाल टाईगर होटल सोहना रोड धारूहेड़ा के रहने वाले सौरव उर्फ गोपाल के रूप में हुई है। Haryana crime

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी टाईगर होटल धारूहेड़ा के पीछे बने टीन शैड के नीचे एक व्यक्ति सरेआम कुछ लोगो को सट्टा खिला रहा हैं। टीम ने जब रैड मारी तो वहां पर सौरव उर्फ गोपाल सट्टा खिला रहा था।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से सट्टा पर्चा व 9390 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now