मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, हरियाणा से 6 आरोपी गिरफ्तार

On: February 16, 2026 4:31 PM
Follow Us:
rohit-shetty

Haryana crime: मुंबई। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी से जुड़े फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस प्रकरण में शामिल चार शूटरों सहित कुल छह आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू के रूप में हुई है। रितिक यादव आगरा जिले के बहाबीजौली गांव का निवासी बताया गया है, जबकि दीपक नोएडा के सेक्टर 45 स्थित सादरपुर क्षेत्र का रहने वाला है। सनी और सोनू भी आगरा के बहाबीजौली गांव से जुड़े बताए गए हैं।Haryana crime

यह भी पढ़ें  Chairman Kanwar singh: चक्र व्यू में फसे चैयर कंवर सिंह, दो नावों में सवार करना पडा मंहगा

जानिए कौन है मुख्य शूटर’ पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपक शर्मा इस मामले का मुख्य शूटर था, जिसने घटना के बाद हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र में शरण ले रखी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीपक के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।Haryana crime

क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद अब पूरे नेटवर्क और साजिश के पीछे के कारणों की गहन जांच की जाएगी। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि आरोपियों को किसने सहयोग दिया और घटना की योजना कैसे बनाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और आगे और भी गिरफ्तारियां संभव बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें  हरियाणा रत्न व आधुनिक डिजिटल मुख्यमंत्री की उपाधि से नवाजा, जानिए कौन है वह महानुभाव

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now