Haryana Crime: एग्रो कंपनी का MD निकला व्यापारी की हत्या का मास्टरमाइंड

On: December 29, 2025 3:38 PM
Follow Us:
टीम ने एक एग्रो कंपनी के एमडी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

Haryana Crime: हरियाणा के  रेवाड़ी के गांव बहाला में गत 23 दिसंबर को हुई खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या मामले रेवाड़ी पुलिस को बडी सफलता मिली है। हत्या के आरोप में मास्टरमाइंड को काबू कर लिया है। टीम ने एक एग्रो कंपनी के एमडी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।#Rewari Murder News

इन दिन की थी हत्या: बता दे भहाला के रहने वाले मोहन ने मोहन ट्रेडर्स के नाम से खाद-बीज की दुकान की हुई थी। गत 23 दिसंबर को एक इंडेवर कार में आए सशस्त्र बदमाशों ने मोहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बेटे व आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया तो गोली मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए थे। सूचना मिलने के बाद कोसली थाना पुलिस के साथ-साथ डीएसपी सुरेंद्र श्योराण और तीनों सीआईए की टीमों ने मौके पर जाकर जांच शुरू की थी।Haryana Crime

पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील करते हुए आरोपियों को काबू करने के प्रयास किए थे, परंतु बदमाश जिले की सीमा से बाहर निकल चुके थे। पुलिस ने वारदात के अगले दिन डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया था। हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। बता दे कि पुलिस बयान में मोहन के बेटे दुष्यंत ने आरोप बताया था कि कुछ समय से उसके पिता का हिसार निवासी जयवीर सिंह से पैसे के हिसाब-किताब को लेकर विवाद चल रहा था।Haryana Crime

जताई थी आशंका: इतना हन ही इसके बारे में भिवानी निवासी अंकित सरोहा और पोपसिंह ने उसे बताया था। उसने आशंका जताई थी कि उसके पिता की हत्या के पीछे जयवीर का ही हाथ है। जांच के बाद पुलिस ने हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से और पूछताछ की जाएगी।

जानिए क्या था विवाद: बता दे कि मोहन जेबीएस एग्रो कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। इस कंपनी का जयप्रकाश उर्फ जयवीर एमडी है। मोहन ने कुछ समय पहले कंपनी की डिस्ट्रीब्यूरशिप छोड़ दी थी। कंपनी से उठाए गए सामान की पेमेंट भी बकाया थी। पेयमेंट नही देने को लेकर एमडी और मोहन के बीच विवाद शुरू हो गया। जयवीर ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर सुपारी देकर मोहन की हत्या करवा दी।

मास्टर माइंड रिमांड पर: डीएसपी सुरेंद्र श्योराण रेवाड़ी ने कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात में उसके सहयोगी की भूमिका भी सामने आई है, जिसे जल्द काबू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now