मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Crime: फरीदाबाद में सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस कर रही जांच

On: October 5, 2025 10:17 AM
Follow Us:

 

फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां करीब 55 वर्षीय बुजुर्ग ने सड़क किनारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जेसीबी कंपनी के सामने स्थित सड़क के किनारे पेड़ों और बिजली के खंभों के बीच हुई। मृतक ने गमछे के सहारे फांसी लगाई थी।Haryana Crime

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे के आसपास राहगीरों ने एक बुजुर्ग को पेड़ से लटका देखा। उन्होंने तुरंत पास में लगभग 100 मीटर की दूरी पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सेक्टर-58 थाना पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ें  REC Recruitment 2023: बीटेक कर चुके विद्यार्थियो के लिए नौकरी का सुनहेरा मौका

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी टीम और फॉरेंसिक यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को फॉरेंसिक टीम की निगरानी में नीचे उतारकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।Haryana Crime

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है और प्रथम दृष्टया वह आसपास की किसी कॉलोनी का निवासी प्रतीत होता है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं सका। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने दोपहर बाद या शाम के समय फांसी लगाई होगी।Haryana Crime

यह भी पढ़ें  NH 48 से वाहन होंगे डायवर्ट, जाम से मिलेगी निजात

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह क्षेत्र शाम के समय कंपनियों से लौटने वाले कर्मचारियों से भरा रहता है, ऐसे में सबसे पहले शव राहगीरों की नजर में आया। फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में मृतक की पहचान के लिए संदेश भिजवाया है और मामले की जांच जारी है।Haryana Crime

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now