मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: पलवल में गौरक्षा दल की बड़ी कार्रवाई, 22 गौवंश छुड़वाए,4 तस्कर दबोचे

On: November 26, 2025 9:47 PM
Follow Us:

Haryana: पलवल में मंगलवार देर रात गौरक्षा दल हरियाणा ने सूचना के आधार पर तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक सैंट्रो कार और छह टेरी आइचर गाड़ियों को घेराबंदी कर रोक लिया। बताया गया कि गाड़ियां तेज रफ्तार में जंगल वाले रास्ते से निकलने की कोशिश कर रही थीं। पीछा करने पर टीम और तस्करों के बीच हल्की झड़प भी हुई, लेकिन दल के सदस्यों ने वाहनों को रोकते हुए कुल 22 गौवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी पशुओं को नजदीकी गौशाला में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें  Breaking News: हरियाणा ने रचा इतिहास, देश का पहला पेपरलेस रजिस्ट्री करने वाला राज्य

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 4 गौ तस्करों को काबू किया और उन्हें तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। गौरक्षा दल ने बताया कि यह ऑपरेशन अलग-अलग जिलों से आई टीमों की संयुक्त कोशिश का नतीजा था।

इसमें टीम सोनू सरपंच रेवाड़ी, टीम सोनू पलवल, टीम डॉक्टर गोविंद वृंदावन, टीम मोहम्मदपुर अहीर, टीम राजबीर बोकन गुरुग्राम, टीम सोनू भिवाड़ी और भाई अनिल यादव अलवर की विशेष भूमिका रही।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: इन्वेस्टमेंट के मुनाफा देने के नाम पर ठगी करने वाला काबू

गौरक्षा दल के सदस्यों का कहना है कि हाल के दिनों में पलवल और आसपास के इलाकों में तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके चलते टीमें लगातार गश्त बढ़ा रही हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तस्करों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और आगे इस नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now