मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: रेवाड़ी में ₹19.30 लाख की ठगी का चौथा आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

On: January 6, 2026 3:47 PM
Follow Us:
आरोपित की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी निशिकांत मिश्रा के रूप में हुई है।

Haryana crime: हरियाणा के​ जिला रेवाडी की साइबर टीम को एक ओर बडी सफलता मिली है। टीम ने रेवाड़ी में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.30 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी निशिकांत मिश्रा के रूप में हुई है। हालांकि इस गिरोह से तीन अन्य आरोपितो को पुलिस पहले काबू कर चुकी है।

इन दिन हुआ था मामला दर्ज’ बता दें रेवाडी पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी सेक्टर 4 निवासी अजीत सिंह ने बताया था कि 5 अगस्त 2025 को वह अपने मोबाइल पर ‘यश सिक्योरिटीज’ सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उनके वॉट्सऐप पर एक लिंक आया, जिसमें खाता खोलने के लिए कहा गया।Haryana crime

यह भी पढ़ें  Loco Pilot Duty: ट्रेन लोको पायलट की कितने घंटे की शिफ्ट होती है ? जानिए सैलरी समेत पूरी डिटेल

आरोतिपों के झांसे में आकर अजीत सिंह ने लिंक के जरिए अपनी आईडी बनाई। उन्हें शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने पर बड़े मुनाफे का लालच दिया गया। शुरुआत में उन्होंने निवेश से मना किया, लेकिन बार-बार कहने पर उन्होंने अपनी पत्नी के खाते से पहले 5 हजार और फिर 10 हजार रुपए बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

उनके खाते में भारी मुनाफा दिखाया गया, जिसके बाद उनसे कई ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 19.30 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। जब अजीत सिंह ने अपना पैसा निकालने का प्रयास किया, तो उनसे 16 लाख 43 हजार 711 रुपए और जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

यह भी पढ़ें  UPSC: सिविल सेवा आवेदन को लेकर बडा अपडेट, जानिए अब कब होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
इस गिरोह से तीन अन्य आरोपितो को पुलिस पहले काबू कर चुकी है।
इस गिरोह से तीन अन्य आरोपितो को पुलिस पहले काबू कर चुकी है।

पहले किए ये काबू: साइबर थाना रेवाड़ी ने पहले राजस्थान के दौसा निवासी महेंद्र सैनी, अलवर निवासी सुरेंद्र और सचिन गुर्जर को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में चौथे आरोपी निशिकांत मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।Haryana crime

इतनी राशि बरामद: पुलिस ने बताया कि निशिकांत के जॉइंट बैंक खाते में ठगी की 14.25 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने आरोपी निशिकांत मिश्रा को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।Haryana crime

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now