मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera crime: ‘एक कफन में साथ लिटा देना…’, सुसाइड नोट में लिखने के बाद दंपति ने दे दी जान

On: November 15, 2025 8:18 PM
Follow Us:

Dharuhera crime :  बास रोड स्थित संतोष कॉलोनी Ward 16 में शनिवार दोपहर एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर (Suicide in Rewari) आत्महत्या कर ली। दोनों के शव किराये के कमरे में एक ही फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। बेड पर रखी नोटबुक में दो लाइन का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था कि दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं और उन्हें एक साथ एक ही कफन में दफनाया जाए। साथ ही अपने सारे सामान को महिला के छोटे भाई को देने की बात लिखी गई है।

यह भी पढ़ें  Murder News: NH 48 पर मिला हत्या किया शव, नहीं हुई पहचान

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक 25 वर्षीय राजकुमार और 22 वर्षीय हाली मध्य प्रदेश के सागर जिले के बरपानी गांव के रहने वाले थे। दोनों की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और पिछले तीन साल से संतोष कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे। राजकुमार भिवाड़ी की एक फैक्ट्री में श्रमिक के रूप में काम करता था। उसके पिता, मां और छोटा भाई भी इसी कॉलोनी में स्वयं के घर में रहते हैं। जिस मकान में दंपत्ति किराये पर रह रहा था, उसी में दो और कमरे श्रमिकों को किराये पर दिए हुए थे।Dharuhera crime

यह भी पढ़ें  Haryana Family ID: हरियाणा में ये लोग नहीं कर पाएंगे फैमिली आईडी के लिए अप्लाई, जानें वजह

शनिवार दोपहर कमरे में कोई हलचल न होने पर एक पड़ोसी ने खिड़की से झांककर देखा तो दंपत्ति एक साथ फंदे से झूलते मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में पाया कि शादी के पांच साल बाद भी दोनों को संतान नहीं थी, जिससे वे काफी समय से तनाव में रहते थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे अन्य कारणों को भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Double Murder In Haryana: सोनीपत में दिनदहाड़े बाप बेटे की हत्या, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों गोलियो से भूना

धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट मिलने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवारजनों और पड़ोसियों से जानकारी जुटा रही है। मामला संवेदनशील होने के कारण विस्तृत जांच जारी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now