मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Cyber crime: IPL में रेंकिंग के नाम 1.69 लाख रुपए की ठगी, दो युवक चढे हत्थे

On: May 31, 2025 7:29 PM
Follow Us:
आईपीएल मैच में रैंकिंग दिलाने के नाम पर करीब 1.69 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Cyber crime: साइबर थाना रेवाडी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने आईपीएल मैच में रैंकिंग दिलाने के नाम पर करीब 1.69 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जम्मू कश्मीर के जिला पूंछ के गांव बफलियाज हाल किरायेदार बोरीवली ईस्ट मुम्बई निवासी महमूद खान व जम्मू कश्मीर के जिला पूंछ के गांव बफलियाज हाल किरायेदार बहरमबाग नेपाल चाल जोगेश्वरी वेस्ट मुंबई निवासी आमीर खान के रूप में हुई है।Cyber crime

यह भी पढ़ें  Kisan Credit Card: किसानों के लिए बड़ी खबर! किसान क्रेडिट कार्ड पर कितना लगता है ब्याज, जानें जल्दी

गांव मुंढलिया निवासी सचिन शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 27 अप्रैल को वह टेलीग्राम अकाउंट के जरिए मिले नंबर से एक व्हाट्स एप से जुड़ गया था। जिसमे उसे आईपीएल मैचों में रैंकिंग दिलाने का आश्वासन दिया गया। उसे बताया गया कि प्राइम मेंबरशिप् वालेट वेरिकेशन के लिए उसे पेमेंट करनी होगी।Cyber crime

जो पैसा कमाने के चक्कर में उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख 68 हजार 597 रुपये ट्रांसफर करवा लिए । इसके बाद उसे रैंकिंग के नाम पर कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसी नंबर पर उसने संपर्क करके पैसे लौटाने को कहा, तो बात करने वाले ने उसे पैसा वापिस करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: पूर्व सरपंच के बेटे ने लगाई फांसी, रात को किया जा रहा था दाह संस्कार, मौके पर पहुंची, जानिए फिर क्या हुआ

जो जांच के बाद पुलिस ने संलिप्त दो आरोपी जम्मू कश्मीर के जिला पूंछ के गांव बफलियाज हाल किरायेदार बोरीवली ईस्ट मुम्बई निवासी महमूद खान व जम्मू कश्मीर के जिला पूंछ के गांव बफलियाज हाल किरायेदार बहरमबाग नेपाल चाल जोगेश्वरी वेस्ट मुम्बई निवासी आमीर खान को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि साइबर ठगी में आरोपी महमूद खान व आमीर खान का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। महमूद खान के बैंक खाते में 50 हजार रुपये और आमिर खान के खाते में 30 हजार 400 रुपये की राशी गई थी। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा राजस्थान में उलझा लूट का मामला, एक माह बाद कोर्ट की फटकार से हुआ दर्ज

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now