Cyber crime: रेवाड़ी साइबर पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। एक रिटायर्ड HCS अधिकारी को स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर 9 करोड़ 46 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह को पश्चिम बंगाल और बिहार से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इससे पहले इसी गिरोह से जुडे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
यूं की ठगी: बता दे कि पीड़ित रिटायर्ड एचसीएस अधिकारी जयकृष्ण आभीर, निवासी गांव पिथड़ावास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त 2025 को वह एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ा था। इसी ग्रुप के माध्यम से उसकी बातचीत कुछ लोगों से शुरू हुई, जिन्होंने खुद को स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट बताया। आरोपियों ने उसे शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया । उन पर विश्वास करके लेकर उसके मोबाइल में RUSEL-C CM नामक एक एप्लिकेशन इंस्टॉल करवा दी।Cyber crime
जयकृष्ण आभीर ने बताया कि आरोपियों के कहने पर उसने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में कई ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 9 करोड़ 46 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल एप्लिकेशन में निवेश और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया जा रहा था, जिससे उसे किसी तरह का शक नहीं हुआ। जब उसने निवेश की गई राशि निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे और पैसे जमा कराने को कहा। इसी दौरान उसे ठगी का एहसास हुआ।
बिहार से किए गिरोह से जुडे काबू: साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। ताजा कार्रवाई में साइबर पुलिस ने बिहार के जिला सिवान के गांव नरहिया निवासी संजीव कुशवाह, गांव बड़गांव गुघा टोला निवासी संदीप कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार किया है।

















