मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime News: कार में लिफ्ट देकर अलवर की महिला से दिल्ली व राजस्थान में गैंगरेप

On: February 1, 2026 5:36 PM
Follow Us:

Crime News: अलवर के हनुमान सर्किल क्षेत्र से एक महिला को कार में बैठाकर दिल्ली और कठूमर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 12 जनवरी की बताई जा रही है, हालांकि पीड़िता ने डर और धमकियों के चलते अब जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है और जांच उच्च स्तर पर शुरू कर दी गई है।

पीड़िता मूल रूप से डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ एमआईए थाना क्षेत्र के लोहिया के तिबारे इलाके में किराए के मकान में रह रही है। वैशाली नगर थाना इंचार्ज गुरुदत्त सैनी ने बताया कि महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 12 जनवरी को वह घरेलू काम के सिलसिले में लोहिया के तिबारे से हनुमान सर्किल पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही एक युवक से हुई, जिसने उसे अपनी कार में बैठा लिया।Crime News

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के धारूहेड़ा में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि..Video

गोदाम में ले जाकर बंद कर दिया: पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक ने उसे शीतलपेय पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे पहले दिल्ली और फिर कठूमर ले गया। कार में इस दौरान आकाश जाटव, उसका भाई कुलदीप और जीजा जगदीश मौजूद थे। महिला का आरोप है कि कठूमर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे एक दुकान के गोदाम में ले जाकर बंद कर दिया, जहां डीग के झंझार निवासी आकाश और उसके जीजा जगदीश ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: बाप व चाचा ने बेटियो को बनाया हवस का शिकार, दोनो काबू

पीहर छोड़ कर दी धमकी: घटना के बाद आरोपियों ने महिला को उसके पीहर छोड़ दिया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि डर और सामाजिक दबाव के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन मानसिक पीड़ा बढ़ने पर उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मामला दर्ज कर जांच शुूरू’ मामले की गंभीरता और पीड़िता की सामाजिक पृष्ठभूमि को देखते हुए जांच एससी एसटी सेल के पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now