मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime: कहासुनी को लेकर युवक को घोपा चाकू, हालत गंभीर

On: January 19, 2022 9:31 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिले में बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं है। मामूली सी बात को लेकर युवक को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कसौला पुलिस ने बगांव बोलनी निवासी जितेन्द्र मंगलवार शाम अपने दोस्त विजय व नीरज के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। तभी उसके ताऊ नंदलाल का लड़का नरेश ट्रैक्टर लेकर घर से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही विजय व मोहन ने उसे रोक लिया और उसके ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली।

Crime पेंट की जेब में रखी 30 हजार नकदी व कार्यालय से ट्रक चोरी

आरोपियों ने नरेश के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जितेन्द्र झगड़ा होता देख उनके पास पहुंचा और आरोपियों से ट्रैक्टर की चाबी मांगी। इस बीच आरोपी विकास ने उसका गिरेबान पकड़ लिया और पीछे से प्रवीण उर्फ भोलू ने उसकी कमर में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही जितेन्द्र लहूलुहान होकर नीचे गिर गया।

Kidnep: व्यापारी के बेटे का अपहरण: दोस्तो ने छात्र के साथ मारपीट कर मांगी फिरोती

आरोपी धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जितेन्द्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जितेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया है। कसौला पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देर रात कई जगह दबिश दी गई, लेकिन अभी बदमाश हत्थे नहीं चढ़े हैं।

Crime: 10 रूपए लगाओ, दस गुणा ले जाओ..जानिए कैसे

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now