Crime: अश्लील वीडियो रिकाॅर्ड: युवती युवक को कर रही ब्लैक मैल, मांग रही 15 लाख

On: January 24, 2022 7:33 AM
Follow Us:

हरियाणा: सोशल साइट पर युवक ही नहीं युवतिया भी युवको को ब्लैकमैल करने में पीछे नहीं है। रोहतक में एक युवक को झांसे में लेने के बाद एक युवती ने सोशल साइट पर उसकी अश्लील वीडियो रिकाॅर्ड कर ली है। अब युवती युवक से 15 लाख रुपए मांग रही है और रुपए न देने पर उसकी वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रही है। परेशान युवक ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए आरोपी युवती पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rewari Crime: नशा बेचने वालो पर शिकंजा: स्मैक बेचने और खरीदने के लिए आए तीन युवक काबू

नंबर बदल कर कर रही वाट्सऐप कॉल
रोहतक के विजय नगर में रहने वाले युवक ने थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को बताया है कि शनिवार को रात में 12 बजे उसने टेलीग्राम पर एक युवती से कनेक्ट किया। इसके बाद हम दोनों वाट्सऐप कॉल पर कनेक्ट हो गए। युवती ने झांसे में लेकर उसकी अश्लील वीडियो रिकार्ड कर ली। अब उस वीडियो को उसी को भेजकर उसे वायरल करने की धमकी दे रही है। बदले में 15 लाख रुपए मांग रही है। बार-बार अनेक नंबरों से वाट्सऐप कॉल कर रही है।

Rewari crime: रिश्तेदार बनकेे पैसे भेजने के नाम पर 74 हजार की ठगी

सदमे में आया युवक, जांच शुरू:
युवक ने पुलिस को बताया है कि युवती द्वारा वीडियो वायरल करने की बार-बार धमकी देने से वह सदमे में आ गया है। उसके पास इतने रुपये भी नहीं हैं। अगर युवती ने वीडियो वायरल कर दी तो उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भंग हो जाएगी। युवती को जल्द तलाश करके गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि युवक को आई विभिन्न नंबरों से कॉल के रिकार्ड चेक किए जा रहे हैं, इससे आरोपी युवती तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। जांच की जा रही है।

Rewari Crime: दुकान से सामान चोरी करने वाले दो बदमाश काबू

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now