CIA Rewari: सीआईए रेवाड़ी टीम में ने गांव बास बिटौड़ी में एक रिटायर्ड वायु सैनिक 60 वर्षीय महाराम की हत्या को लेकर बडी सफलता मिली है। टीम ने ब्लाइउ मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कियागिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव बास बिटौड़ी निवासी निवासी विशाल व गांव खालेटा निवासी साहिल के रूप में हुई है।
डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गत 3 फरवरी को पुलिस को सुचना मिली थी की गांव बास बिटौड़ी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त उसके परिजनों से करवाई तो शव की पहचान रिटायर्ड वायु सैनिक 60 वर्षीय महाराम पुत्र अतरसिहं निवासी गांव गांव बास बिटौड़ी के रूप में हुई। मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था।CIA Rewari
मृतक की पत्नी मंगेशा व बेटे ने पुलिस को बताया कि महाराम शराब पीने का आदि था। वह एलर्जी रोग से पीड़ित चला आ रहा था। उन्होंने महाराम की मौत अधिक शराब पीने से होने का अनुमान लगाया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला की महाराम की मौत चोटों के कारण हुई थी।
जिस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना खोल में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव बास बिटौड़ी निवासी निवासी विशाल व गांव खालेटा निवासी साहिल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।CIA Rewari
एलएलबी का स्टूडेंस ही निकाला हत्यारा: डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया गांव बास बिटौड़ी निवासी महाराम गांव में अकेला रहता था। आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी बेटे के साथ अलग रह रही थी। आरोपी विशाल सहारनवास कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह महाराम के घर पर अक्सर दूध लेने व घरेलू सामान लाने के लिए आता रहता था। इसी दौरान उसे पता चल गया कि महाराम के पास लाखों रुपये के गहने हैं। इसके बाद उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर महाराम के घर पर चोरी की साजिश को अंजाम देने का निर्णय लिया।CIA Rewari
आरोपी को लिया तीन दिन रिमांड पर‘ बता दे कि 28 जनवरी की रात को आरोपी विशाल महाराम के लिए शराब लेकर आया था। शराब देने के बाद वह घर से चला गया। इसके बाद वह अपने घर से पेंचकश लेकर आया और महाराम की हत्या कर दी। बाद में वह महाराम के घर से 55 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी व करीब 35 हजार रुपये चोरी करके ले गया। हत्या के बाद उसने दोस्त वार्ड ब्वाय का कार्य करने वाले खालेटा निवासी साहिल को बुला लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
















