मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana ACB की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार की रिश्वत लेते एफसीआई अधिकारी गिरफ्तार

On: June 9, 2025 5:57 PM
Follow Us:

Haryana: एसीबी रोहतक ने आज दिनांक 9.6.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया, डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना, जिला सोनीपत को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपये (तीस हजार रूप्ये) नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी रोहतक को दी गई अपनी शिकायत मंे आरोप लगाया कि वह भारतीय खाद्य निगम, गोहाना में यू.डी.सी. क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसका तीन महीने पहले भारतीय खाद्य निगम, सफीदो जिला जींद से भारतीय खाद्य निगम, गोहाना का स्थानांतरण हुआ था।

यह भी पढ़ें  Rewari News: नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचाव बारे किया जागरूक

आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत द्वारा अब उसका स्थानांतरण भारतीय खाद्य निगम बरोदा, सोनीपत का कर दिया। आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया दोबारा उसका स्थानांतरण भारतीय खाद्य निगम बरोदा, सोनीपत से भारतीय खाद्य निगम गोहाना, सोनीपत में करने व उसके ओवर टाईम भत्ता पास करने की एवज में उससे 30,000/-रूपये (तीस हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।

इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एसीबी, रोहतक ने आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपये नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 18 दिनांक 9.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें  Artika Shukla IAS दूसरों से क्यों है अलग, जानिए कहां से पढी लिखी ?

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोेई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now