मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ACB की बडी कार्रवाई: रेवाड़ी बीज​​​​​​​ विकास निगम का सेल्समैन गिरफ्तार, ये किया था घोटाला

On: May 23, 2025 1:39 PM
Follow Us:
ACB की बडी कार्रवाई: रेवाड़ी बीज​​​​​​​ विकास निगम का सेल्समैन गिरफ्तार, ये किया था घोटाला

ACB :  हरियाणा के रेवाड़ी में गेहूं बीज सब्सिडी में घोटाला करने वाले वाले बीज विकास निगम के सेल्समैन को ACB ने गिरफ्तार कर लिया है। काबू किया गया सेल्समैन फिलाहल रेवाड़ी के कसबा कोसली शाखा में तैनात था। बता दे कि आरोपी के खिलाफ ACB ने 13 मार्च को एफआईआर दर्ज की थी।

ACB ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी के कोसली बिक्री केन्द्र में साल 2020-21 रबी फसल के लिए गेहूं का बीज आया था। बिक्री केन्द्र पर आये 3200 क्विंटल बीज को सेल्समैन सुशील ने बेचा था। गेहूं बीज का सरकारी मूल्य 3350 रुपए रखा गया था। ACB

यह भी पढ़ें  Rewari News: Dy CM ने रेवाड़ी में 15 करोड़ 60 लाख रूपए की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला

बता दे इस बीच पर हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 1 हजार रुपए की सब्सिडी दी थी। सब्सिडी काटकर किसानों को 2350 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बेचना तय किया गया था। 3200 क्विंटल गेहूं की यहां के खाते में 32 लाख रुपए की सब्सिडी भेजी गई।

सेल्समैन के द्वारा 1019 किसानों को यह 3200 क्विंटल गेहूं कोसली के बिक्री केंद्र पर बेचा था। जिसमें से रेंडम 211 किसानों के पास ACB की टीम जांच के लिए पहुंची व उनके बयान दर्ज किए। आरोपी ने कुछ तो ऐसे किसानों के नाम पर चढ़ा दिए, जिन्होंने गेहूं का बीच केंद्र से खरीदा ही नहीं था। इसी घोटाला के चलते ही ACB ने 13 मार्च को एफआईआर दर्ज की थी। ACB

यह भी पढ़ें  8th Pay Commission: कर्मचारियों को कब मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ! जानिए ताजा अपडेट

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now