Bhiwadi : राजस्थान में भिवाड़ी एक बडा मामला सामने आया है। Bhiwadi डीजे कोर्ट ने 20 साल पुराने हत्या मामले में फैसला सुनाते हुए 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दे कि इस मामले में कुल 16 आरोपी शामिल थे, जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है। इसीके चलते अब 11 दोषियों को उम्रकैद के साथ-साथ 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।Bhiwadi
Bhiwadi पुलिस ने बताया कि सीथल गांव के निवासी कुडियाराम शिकायत दी थी वह वह अपने खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे, तभी अचानक उन पर हमला हुआ। इस हमले में अमित चंद को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। भिवाड़ी थाने में दो जुलाई 2004 को गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था।
इनको सुनाई सजा: सार्वजनिक अभियोजक विशंभर दयाल ने बताया, भिवाड़ी एडीजे कोर्ट ने शीथल गांव के बिल्लू उर्फ वीरेंद्र (49), खुशीराम, लीलू (64), उगंती (66), विक्रम (49), सतीश (55), ओमप्रकाश (59), बाबूलाल (49), मनिया (78), राजेश (52) और धर्मपाल उर्फ धर्म सिंह (50) को उम्रकैद की सजा सुनाई। मामले में पहले ही पांच आरोपी, जिनमें शेर सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्योराम, सिरिया उर्फ श्रीराम और मेवा शामिल हैं, जिनकी मौत हो चुकी है।Bhiwadi
















