Alwar crime: रेवाड़ी: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला यात्री से पर्स चोरी के मामले में एक डेढ माह बीतने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पीडित कार्रवाई की मांग को लेकर दो बार जीआरपी अधिकारियो से मिल चुकी है। Alwar crime
अलवर की रहने वाले कविता पत्नी उपेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत बताया था कि 7 नवंबर 2025 को कविता अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन रेवाड़ी से एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20487 में यात्रा कर रही थीं। जब ट्रेन स्टेशन पर करीब 10 बजकर 30 मिनट पर खड़ी थी, उसी दौरान अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने उनके पर्स चोरी कर लिया।
पर्स में एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी के टॉप्स, केनरा बैंक का एटीएम कार्ड और सात हजार रुपये नकदी थी। महिला की शिकायत पर जीआरपी रेवाड़ी ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच हेड कांस्टेबल पूनम देवी को सौंपी गई है। Alwar crime
पीड़ित महिला का आरोप है कि जीआरपी इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि सीसीटीवी फुटेज में एक महिला साफ बैग चोरी करते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस कार्रवाई को लेकर कई बार पुलिस से मिली लेकिन हर बार खाना पूर्ति की जा रही है।

















