हरियाणा के रेवाड़ी स्थित भूरानन्द बगीची के पास देर रात एक किराना दुकान में भयंकर आग लग गई। आग के चलते दुकान में रखा परचून का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने अनुसार दुकान में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान हो गया है। करीब दो घंटे में आग पर काब पाया गया। Fire in Haryana
रजिंश में जलाने का आरोप: दुकानदार ने बताया कि स्थानीय मंदिर के महंत के साथ किराए को लेकर विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते दुकान को नुकसान पहुंचाया गया है। दुकानदार का आरोप है कि दुकान की दीवार में छेद करके आग लगाई। घटनास्थल से एक लोहा काटने वाली आरी भी बरामद हुई है। Fire in Haryana
जबकि मंदिर के महंत ने इन आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि यह झूठा इल्जाम है और उनकी किसी तरह की कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। Fire in Haryana
दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था।
मंदिर मंहत ने यह कहा: मंदिर के महंत ने इन आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि यह झूठा इल्जाम है और उनकी किसी तरह की कोई रंजिश नहीं है। Fire in Haryana
मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है Fire in Haryana

















