Haryana crime: सीआईए रेवाड़ी को एक बडी सफलता मिली है। पिछले साल रेवाड़ी के गांव मंदोला निवासी एक व्यक्ति के पास नकली जेवरात गिरवी रखकर 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला जालौर के गांव बिबलसर निवासी पिया कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम में से 8 लाख रुपये की राशी बरामद की हैं।Haryana crime
जानिए क्या है मामला: बता दे कि गत वर्ष 22 दिसम्बर को गांव मंदोला निवासी सत्यनारायण ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने अपने में गांव में घर पर ही कपड़ों की दुकान की हुई है। उसकी दुकान पर खुद को राजस्थान के जिला झालोर के गांव मंडोली निवासी गोपाल मिस्त्री बताने वाला व्यक्ति सामान खरीदने के लिए अक्सर आता रहता था। गत वर्ष 1 दिसंबर को उसने बताया कि उसके बच्चे को कैंसर है।
कागज दिखाने पर हुआ विश्वास: उसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। उसे लगा कि वह झूठ बोल रहा है। इसके बाद अगले दिन वह मेडिकल के कागजात साथ लेकर आया। उसने बताया कि उसके पास पूर्वजों के जेवरात है। वह उन्हें गिरवी रखकर पैसे दे सकता है। इसके बाद उसने एक माला दिखाई। उसके दो मणिए निकालकर चेक कराने को कहा। जब उसने मणिए सुनार को चेक कराए तो वह असली पाए गए। उसने विश्वास करते हुए उसे रेवाड़ी आकर 15 लाख रुपये दे दिए।
नकली मिले गहने’ बाद में उसके बच्चों ने बताया कि ऐसे लोग फ्रॉड करते हैं, इसलिए उसने गहनों की जांच कराई। जांच में गहने नकली पाए गए। इसके बाद जब उसने गोपाल से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने फोन उठाकर रॉन्ग नंबर बताते हुए फोन काट दिया। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
आरोपी तीन दिन रिमांड‘ सीआईए रेवाड़ी ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला जालौर के गांव बिबलसर निवासी पिया कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम में से 8 लाख रुपये की राशी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

















