Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी में ट्रेन से पर्स चोरी: पर्स में थी नकदी व 5 लाख के जेवरात

On: June 18, 2025 2:10 PM
Follow Us:

Crime News:  हरियाणा के रेवाड़ी में चलती ट्रेन से एक अध्यापक पर्स चोरी हो गया है। पर्स मे करीब 5 लाख का जेवर था। शिकायत के बाद रेवाड़ी GRP ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

बता दे कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सूलनी गांव के निवासी शिवभूषण सरकारी टीचर हैं। वे पत्नी मनीषा और सास प्रभा देवी के साथ शालीमार ट्रेन में सफर कर रहे थे।

रेवाड़ी में हुई चोरी: पुलिस ने बताया कि जैसे ही ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची, तो किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में नकदी व जेवर थे।

पत्नी के पर्स में 2 गोल्ड चेन, 3 गोल्ड अंगूठी, गोल्ड नेकलेस का लॉकेट, 1 मोबाइल था। वहीं मेरे पर्स में 800 रुपए, आधार कार्ड व पैन कार्ड रखे हुए थे।

 

रेवाड़ी GRP की ASI उर्मिला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सहारनपुर थाना से एक शिकायत ट्रांसफर होकर आई है। घटना के आसपास वाले रेलवे स्टेशन की CCTV फुटेज जांची जा रही हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now