Crime News: राजस्थान के पानी निवासी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद की आज अलवर जिले में शादी हो रही है, लेकिन इस शादी से पहले प्रिया से जुड़ी एक पुरानी आपराधिक कहानी सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। यह पूरा घटनाक्रम वर्ष 2018 का है, जिसमें प्रेम संबंध, हनीट्रैप, अपहरण और हत्या जैसी गंभीर घटनाएं सामने आई थीं। उस समय यह मामला राजस्थान में काफी चर्चित रहा था।
प्रेमी को उतारा मौत के घात: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रिया सेठ का वर्ष 2018 में दीक्षांत कामरा नामक युवक से प्रेम संबंध था। इसी दौरान दीक्षांत कामरा पर भारी कर्ज हो गया था। कर्ज की भरपाई के लिए प्रिया सेठ ने एक योजना बनाई और डेटिंग एप के जरिए जयपुर के झोटवाड़ा निवासी दुष्यंत शर्मा से संपर्क किया। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और प्रिया ने दुष्यंत को अपना प्रेमी बना लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस संबंध का उद्देश्य दुष्यंत के परिवार से फिरौती वसूलना था।
सूटकेस में भरकर जयपुर में फैका था हत्या करके शव: बता दें कि प्रिया सेठ ने अपने पुराने प्रेमी दीक्षांत कामरा को भी इस साजिश में शामिल किया। दोनों ने मिलकर दुष्यंत शर्मा का अपहरण कर लिया और उसके पिता से बड़ी रकम की मांग शुरू कर दी। जब परिजनों की ओर से रकम नहीं दी गई, तो दुष्यंत की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को एक सूटकेस में भरकर जयपुर के आमेर क्षेत्र में फेंक दिया गया।Crime News
प्रिया सेठ और दीक्षांत कामरा Arrested: बता दें कि मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई, जब हत्या के बाद भी दुष्यंत शर्मा के पिता से लगातार पैसों की मांग की जाती रही। पुलिस को जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, तो जांच तेज की गई। साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने प्रिया सेठ और दीक्षांत कामरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ और दोनों के खिलाफ अपहरण, हत्या और साजिश से जुड़े गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।Crime News
फिर ताजा हुआ प्रिया सेठ के कारनामें: मामला उस समय राजस्थान के चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा। अब वर्षों बाद प्रिया सेठ की शादी की खबर सामने आने के साथ ही यह पुराना मामला फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि वर्तमान में शादी को लेकर कानूनी रूप से कोई रोक नहीं है, लेकिन अतीत की यह कहानी एक बार फिर सामने आ गई है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।Crime News
पहला प्रेमी जेल में दूसरे से शादी: इस वारदात में प्रिया का पहला प्रेमी दीक्षांत कामरा भी जेल में है। वहीं प्रिया ओपन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही है। इस बीच प्रिया की नजदीकी ओपन जेल में हनुमान प्रसाद से बढ़ गई। हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद दोनों आज अलवर जिले में हनुमान प्रसाद के पैतृक घर पर शादी रचाने जा रहे हैं। अब सवाल यह है कहीं प्रिया इस प्रेमी को भी मौत के घाट नहीं उतार दें। क्योंकि पहले भी वह एक प्रेमी को हत्या कर चुकी है।

















