Crime: एटीएम से छेडखानी करने व घर से सामान चोरी करने वाले चढे पुलिस के हाथ

On: January 6, 2022 11:08 AM
Follow Us:

रेवाडी:थाना बावल पुलिस ने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करके रूपए निकालने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पलवल जिले के मह्लुका निवासी मनीष अहमद के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 09 दिसंबर 2021 को अपने एटीएम कार्ड से बावल स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन से छेड़छाड करके अलग अलग ट्रांजेक्शन करके कुल 28500/- निकाल लिए लेकिन निकले हुए रुपय उसके खाते से निकले हुए नही दिखे। एटीएम की जांच के दौरान बैंक के कर्मचारियों को इस धोखाधडी का पता चला। जाँच के दौरान थाना बावल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व बैंक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी मनीष अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी मह्लुका जिला पलवल को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एटीएम मशीन से छेड़छाड करके निकले गए कुल 28500/- रूपए बरामद कर लिए है।

प्लाट में रखे पतीला व तसले चोरी करने वाला काबू

vinod
बावल: थाना बावल पुलिस ने प्लाट में रखे पतीला व तसले चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी किए गए दो तसले व एक पतीला बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पांड्या चौक बावल निवासी विनोद के रूप में हुई है। धोबीघाट मोहल्ला बावल निवासी नरेन्द्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मैंने अपने मकान के साथ प्लाट में पशुओं का बाड़ा किया हुआ है। कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे प्लाट में रखे दो तसले व एक पतीला चोरी करके ले गया। पुलिस ने नरेन्द्र की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जाँच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी विनोद पुत्र मामचंद निवासी पांड्या चौक बावल जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी किए गए दोनों तसले व एक पतीला बरामद कर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now