Family Id : फैमिली आईडी कार्ड क्या है और कैसे बनाएं:- क्या आप उत्तर प्रदेश के निवासी है? क्या आप भी सरकार द्वारा आयोजित सभी योजनाओ का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो कई सारे ऐसे योजनाएं है जिसमे आपको फैमिली आईडी कार्ड की जरूरत पड़ती है| family ID क्यों जरूरी है?
फैमिली आईडी कार्ड आइ डी के क्या क्या फायदे है? ऑनलाइन फैमिली आईडी कार्ड आइ डी कैसे बनाए ? ऐसे कई सारे सवाल है जो दिमाग मे आते है जब अचानक से किसी योजना मे आपसे फैमिली आईडी कार्ड मांगा जाता है |
जैसे की आप जानते है की जब भी सरकार कोई योजना निकालती है तो वह चाहती है की वह सभी लोगों को और सही लोगों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके जैसे की आप जानते है की हाल ही मे सरकार ने कई सारी योजनाओ का आयोजित किया है जिसमे family id का होना अति महत्वपूर्ण है तो आप इस पोस्ट के माध्यम से सभी योजनाओ का लाभ और आने वाले सभी योजनाओ से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है |
सबसे पहले आपको family id के सरकारी वेबसाइड familyid.up.gov.in पर जाना है
इसके बाद इसके बाद थोड़ा नीचे आना है और New family id Registration पर क्लिक करे
अब आप अपना नाम दर्ज करे और वह नंबर डाले जो आधार से लिंक हो
अब आपके के पास OTP के माध्यम से आगे की प्रक्रिया शुरू करे और OTP दर्ज कर सबमिट करे
आवेदक अपना विवरण भरे : इसमे आपके kyc के द्वारा आपकी सभी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी और जो भी जानकारी नहीं है वह तालिका मे अपने जानकारी को भरे
अपने परिवार के सदस्य को जोड़े : आप जब भी किसी नए सदस्य को जोड़ना चाहते है तो आप उनके आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करे और otp के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी को सुरक्षित करे
अब इसके बाद आप जब अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भर देते है तब आप आगे बढ़े पर क्लिक करे
परिवार का पता भरे : इसमे आप से यह पूछा जाता है की आप किस क्षेत्र से है ग्रामीण से शहरी क्षेत्र से आप अपने जानकारी के अनुसार पता को पूरा भरे और सुरक्षित कर आगे बढ़े पर क्लिक करे
वेरीफाई कर सबमिट करे : अंतिम चरण मे आप अपने सभी सदस्यों की पूरी जानकारी को ध्यान से चेक करे और फाइनल सबमिसन करे
अब इसके बाद आप के स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार से एक हरे लिन मे लिखा होगा की आपका आवेदन सुरक्षित कर लिया गया है। और इसके बाद प्रिन्ट फॅमिली ID पर क्लिक करे सुरक्षित अपने पास रखे |
Family Id की जरुरत क्यों पड़ती है?
बात करें परिवार पहचान प्रमाण पत्र यानि Family Id की तो कई सारे ऐसे जगह है जब आपको इसकी जरूरत पड़ती है जो इस प्रकार है :
सरकारी योजनाओ के लाभ प्राप्त करने हेतु जब आपके पास family id होता है और उसके माध्यम से सरकार को यह पता चलता है की कौन कौन सा परिवार कौन से योजना किस परिवार के लिए है वह उसका लाभ सही समय पर प्राप्त कर सके
जब आपके पास family id होता है इसमे आपको कुछ समय मे आप किसी भी योजना का फॉर्म ऑनलाइन के माध्यम से आप सुरक्षित और जल्दी आवेदन कर सकते है क्योंकि आपको पूरे परिवार की जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती वो आपके Family Id से ही पता चल जाता है |
family id से सरकार के पास एक सही और ट्रस्ट जानकारी और पहले से अपडेटेड डेटा रहता है जिसमे सरकार की आने वाली सभी योजनाओ का सही रूप से लाभ प्राप्त कर सके

















