Rewari: प्रतिबंध के बाजवूद धडल्ले से चल रहे अहाते, संचालक दबोचा

On: August 7, 2023 5:13 PM
Follow Us:

Best24News, Dharuhera News: प्रतिबंध के बावजूद कस्बे में अवैध अहाते चल रहे है। सेक्टर छह पुलिस ने आकेड़ा के पास रविवार रात को अवैध अहाता चला रहे एक युवक को काबू किया है। आरोपित की पहचान गुर्जर घटाल के रहने वाले दिनेश तौंगड के रूप में हुई है।Accident: भिवाड़ी रोड पर बस ने श्रमिक को कुचला

सेक्टर छह पुलिस को सूचना मिली थी आकेड़ा शराब के ठेके सामन अवैध अहाता चलाया जा रहा है। सेक्टर छह पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ युवक शराब पी रहे थे तथा अहाते शराब व बीयर की खाली बोतले पडी हुई थी। पुलिस के पहुचंने पर शराब पीने वाले फरार हो गए। देवकी गौ उपचारशाला ने दानकर्ताओंं का किया स्वागत

जब टीम ने अहाता संचालक दिनेश तौंगड से अहाते का लाईसेंस मांगा तो वह कोई जबाव नहीं दे पाया। पुलिस ने अहाते शराब व खाली बोतले जब्त कर उसे काबू करके मामला दर्ज कर लिया है।देवकी गौ उपचारशाला ने दानकर्ताओंं का किया स्वागत

शनिवार रात को भी पकडा था एक आरोपी: सेक्टर छह पुलिस ने एक दिन यानि शनिवार रात को आकेड़ा के पास इसी ठेके पास बने एक अहाता संचालक को काबू किया था। बार बार चेतावनी देने व कार्रवाई के बावजूद लोग अवेध शराब के इस खेल को नहीं छोड़ रहे है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now