Haryana News: हरियाणा में शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी के मिले शव, घर में पहुंचा था बॉयफ्रेंड

On: March 16, 2025 5:24 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव हुई में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक प्रेमी जोड़े की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और एक युवक के शव उनके घर में मिले हैं।

 

इस मामले की सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने दोनों के शवों को दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now