Haryana Political News: कांग्रेस की अहीरवाल पर नजर, 80 दशक के बाद नरेंद्र यादव को मिली बडी जिम्मेदारी

On: September 30, 2025 7:24 AM
Follow Us:
कांग्रेस की अहीरवाल पर नजर, 80 के दशक नरेंद्र यादव को मिली जिम्मेदारी

Haryana Political News:  हरियाणा में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इस बार हरियाणा विधानसभा में विधायक दल के नेता के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इतना ही नहीं कांग्रेस ने लंबे समय यानि 80 दशक बाद यादव समुदाय से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

नरेंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष:  बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने हरियाणा में संगठनात्मक बदलाव की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दक्षिण हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र से आने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। Haryana Political News

विधायक दल नेता पूर्व सीएम: बता दे कि हरियाणा में दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्य विधानसभा में विधायक दल के नेता के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का यह कदम हरियाणा में जातीय समीकरण को संतुलित करने की कोशिश है।

पार्टी पिछड़ा वर्ग और दक्षिण हरियाणा के यादव समाज को साधने के साथ-साथ जाट समुदाय को भी महत्व दे रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा लंबे समय से कांग्रेस के विधायक दल के नेता पद के प्रमुख दावेदार थे।

25 सीटो पर फोकस: सूत्रों के अुनसार कांग्रेसे ने इस बार बडा बदलाव किय है। क्योंकि यह पद करीब एक साल से खाली पड़ा था। कांग्रेस ने पिछले वर्ष उदय भान और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

दक्षिण हरियाणा यानी अहीरवाल बेल्ट फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुड़गांव, रेवाड़ी और नारनौल-महेंद्रगढ़ जैसे जिलों को शामिल करती है जहां लगभग 25 विधानसभा सीटें हैं।

80 के दशक में राव निहाल सिंह के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस ने यादव समाज के नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। राव नरेंद्र सिंह विधायक और फिर मंत्री रह चुके हैं और अहीरवाल क्षेत्र में उनका मजबूत आधार माना जाता है।Haryana Political News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now