शीतलहर ने छुटाई कंपकंपी, सर्दी बचाव के बताए नुक्से

On: January 3, 2024 11:39 AM
Follow Us:

दिल्ली: कोहरे और बादलवाही के चलते पिछले दो दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। जिस कारण ठिठुरन बढ़ी है। रात का तापमान नीचे रहने से ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। जिस कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चिकिस्तको की ओर से सर्दी से बचाव के कुछ नुक्से शेयर किए है। जिसको यहा पर बताया गया है।Delhi Liquor Case: ईडी के सामने पेश नहीं होंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल, Notic को लेकर दिया ये जबाव

प्रशासन ने शीतलहर के चलते आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम में विशेषकर छोटे बच्चों व बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है। थोड़ी से सावधानी बरतकर ही बीमार होने से बचा जा सकता है।

शीतलहर से यूं करें बचाव

शीतलहर से बचने के लिए घर में ठंडी हवा के प्रवेश रोकने हेतु दरवाजों तथा खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। फ्लू, नाक बहना या नाक बंद जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना आमतौर पर ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती है। इस तरह के लक्षणों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतें तथा स्वास्थ्य कर्मियों या चिकित्सकों से परामर्श करें।Haryana: नई साल पर बुजुर्गो की बल्ले बल्ले, अब मनोहर सरकार अयोध्या की करवायेगी मुफ्त यात्रा

सिर पर टोपी या मफलर पहने। इसके अलावा मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र जैसे सभी मीडिया प्रकाशन पर ध्यान रखें ताकि यह पता चल सके कि आगामी दिनों में शीतलहर की क्या स्थिति है।

कम से कम यात्रा करें। ठंड से बचाव के कपड़े पहने, पानी में भीगने से बचें। शरीर की गरमाहट बनाए रखने हेतु अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को ढक कर रखे। गीले कपड़े तुरंत बदलें। हाथों में दस्ताने रखें। फेफड़ों को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें।

इन फलो का करे सेवन

जरूरत के अनुसार ही रूम हीटर का प्रयोग करें। रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें। बंद कमरों में कोयले जलाने से बचें। शराब का सेवन न करें, यह शरीर की गर्माहट को कम करता है, यह खून की नसों को पतला कर देता है, विशेषकर हाथों से जिसमें हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है।साली ने जीजा के घर भिवाडी में लगाई फांसी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीए। इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहेगी। बुजुर्ग लोगों, नवजात शिशुओं तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखें एवं ऐसे पड़ोसी जो अकेले रहते हैं, विशेषकर बुजुर्ग लोगों का हाल चाल पूछते रहें।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now