Cold Wave : शीतलहर का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

On: November 28, 2022 11:45 AM
Follow Us:

Cold Wave Update: मौसम विभाग ने दो चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है। इसी के चलते शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यो को तापमान गिरने की संभावना जताई गई हैं

बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निचले क्षोभमंडल स्तरों में स्थित है। वहीं एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बना है।

COLD WAVE

अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं आईएमडी ने उत्तरी राज्यों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की भविष्यवाणी की है।

Haryana News: राष्ट्रपति करेगी हरियाणा रोडवेज को ई-टिकटिंग का शुभांरभ, 10 लाख नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड होंगे जारी

 

शीत लहर का अलर्ट

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीतलहर चल रही है। रविवार को 18 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। यह स्थिति अगले दो से तीन दिनों तक बनी रहेगी।

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, बालाघाट जिले के मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो से तीन दिनों तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

Gonda News: ग्रैपलिंग कुश्ती में हरियाणा बना चैंपियन, जानिए अन्य राज्यो का स्टेटस
यहां आई इतनी गिरावट

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.1, पहलगाम में -3.4 और गुलमर्ग में -1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कारगिल में -10.8, लेह में -7.8, जम्मू में 9.6, और बनिहाल में 2.2 डिग्री तापमान रहा।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now